क्या ये नया iPhone 18 है... 'हां' बोलते ही ग्रेटर नोएडा में शुभी भंडारी का फोन छीन भाग निकले बदमाश
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बाइक सवार दो बदमाशों ने रास्ता पूछने के बहाने युवती से iPhone 18 Pro का मॉडल कन्फर्म किया और फोन झपटकर फरार हो गए. तीन दिन पहले खरीदे फोन की शिकायत पर पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है.
ADVERTISEMENT

iPhone 18 Pro Snatching
ग्रेटर नोएडा वेस्ट से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है.यहां स्नेचिंग से पहले बदमाशों ने बाकायदा कन्फर्म किया कि पीड़िता के पास कौन सा फोन है. एक मूर्ति गोलचक्कर के पास ई-रिक्शा में बैठी शुभी भंडारी नाम की युवती से बाइक सवार दो बदमाशों ने पहले पता पूछा. फिर फोन की ओर इशारा करते हुए पूछा कि क्या यह नया वाला iPhone है?' जैसे ही युवती ने 'हां' कहा, बदमाश पलक झपकते ही उनके हाथ से iPhone 18 Pro झपटकर हवा में गायब हो गए. पीड़ित युवती ने यह महंगा फोन महज तीन दिन पहले ही खरीदा था.
