लेटेस्ट न्यूज़

यूपी में विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव का ऐलान, 23 अक्टूबर को वोटिंग... ये रहा पूरा शेड्यूल

उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की 11 सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम जारी हो गया है. स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की इन सीटों पर 23 अक्टूबर 2026 को मतदान होगा, जबकि मतगणना 27 अक्टूबर को होगी. नामांकन प्रक्रिया 29 सितंबर से शुरू होगी और चुनाव प्रक्रिया 31 अक्टूबर तक पूरी कर ली जाएगी.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

UP Legislative Council Election: उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की 11 सीटों के लिए चुनाव का कार्यक्रम जारी हो गया है. भारत निर्वाचन आयोग ने मंगलवार, 22 सितंबर 2026 को बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश की स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों से विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव की घोषणा की. यूपी में 11 सदस्यों का कार्यकाल खत्म होने के कारण इन सीटों पर चुनाव कराया जा रहा है.