लेटेस्ट न्यूज़

Amethi CM Rozgar Mela: अमेठी में मुख्यमंत्री रोजगार मेले से बदले हालात! युवाओं को घर के पास मिलीं नौकरियां

ADVERTISEMENT

Amethi CM Rozgar Mela: अमेठी में आयोजित मुख्यमंत्री रोजगार मेले में कंपनियों ने युवाओं को नौकरियां दीं. घर के पास रोजगार मिलने से बड़े शहरों का पलायन थमा.

social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा प्रदेश के युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने की मुहिम रंग ला रही है. इसी क्रम में अमेठी जिले में आयोजित 'मुख्यमंत्री रोजगार मेले' ने स्थानीय युवाओं के लिए उम्मीदों और आत्मनिर्भरता के नए द्वार खोल दिए हैं. अब जिले के प्रतिभावान युवाओं को रोजगार की तलाश में दिल्ली, मुंबई या अन्य बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ रहा है, बल्कि देश और विदेश की दिग्गज कंपनियां खुद उनके शहर पहुंचकर योग्यता के आधार पर उनका चयन कर रही हैं.