IIT बॉम्बे के छात्र साहिल की मौत से हड़कंप! चंद्रशेखर आजाद ने कही ये बात
ADVERTISEMENT
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत पर गरमाई राजनीति. परिवार ने लगाया जातिगत उत्पीड़न का आरोप, चंद्रशेखर आजाद ने दलित छात्रों की सुरक्षा पर उठाए सवाल.
देश के सबसे प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थानों में से एक आईआईटी बॉम्बे में छात्र साहिल की मौत का मामला गहराता जा रहा है. इस घटना ने न केवल संस्थान के भीतर बल्कि राजनीतिक गलियारों में भी एक तीखी बहस को जन्म दे दिया है. साहिल की मौत के बाद छात्रों, फैकल्टी और राजनीतिक नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. जहां पीड़ित परिवार ने मानसिक उत्पीड़न और जातिगत भेदभाव के गंभीर आरोप लगाए हैं. वहीं आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने इस मुद्दे को दलित छात्रों की सुरक्षा और संस्थागत जवाबदेही से जोड़ते हुए संस्थान के रवैये पर कड़े सवाल खड़े किए हैं.
