क्या बीजेपी से माधवगढ़ की सीट वापस ले पाएगी बसपा? जानिए जालौन की इस सीट का पूरा सियासी गणित
UP Kiska: जालौन की माधवगढ़ सीट पर 2027 चुनाव से पहले बीजेपी और सपा के बीच सियासी मुकाबला चर्चा में है. बीजेपी लगातार तीसरी जीत की तैयारी में है. जबकि सपा 2024 की बढ़त, पीडीए समीकरण और स्थानीय मुद्दों के सहारे चुनौती पेश कर रही है.
ADVERTISEMENT

CM Yogi and Mayawati
बुंदेलखंड के जालौन जिले की माधवगढ़ विधानसभा सीट अपनी ऐतिहासिक पहचान और 'माधवगढ़ किले' के लिए काफी चर्चित रही है. कभी बहुजन समाज पार्टी का मजबूत अजेय गढ़ मानी जाने वाली यह सीट पिछले दो चुनावों से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के पास है. 2017 और 2022 में बीजेपी के मूलचंद निरंजन यहां से लगातार दो बार विधायक चुने गए. लेकिन अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या 2027 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी यहां जीत की हैट्रिक लगा पाएगी या फिर समाजवादी पार्टी (सपा) का नया राजनीतिक समीकरण यहां बाजी पलट देगा? 'यूपी किसका' में आज बात जालौन की इसी बेहद दिलचस्प माधवगढ़ सीट के सियासी इतिहास और भावी समीकरणों की.
