लेटेस्ट न्यूज़

भाई की हत्या के बाद बदल गया था अरविंद, पकड़ ली थी ये गंदी आदत, अब अरविंद के दोस्त ने किया बड़ा खुलासा!

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के अहरौला क्षेत्र के शंभूपुर गांव में पत्नी और दो पुजारियों की हत्या के बाद बच्चों को बंधक बनाने वाले अरविंद सिंह की कहानी की कई परतें अब सामने आ रही हैं.

ADVERTISEMENT

Azamgarh Murder Case
Azamgarh Murder Case (Arvind's Friend Ashutosh)
social share
Google CTA

Azamgarh Murder Case: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के अहरौला क्षेत्र के शंभूपुर गांव में पत्नी और दो पुजारियों की हत्या के बाद बच्चों को बंधक बनाने वाले अरविंद सिंह की कहानी की कई परतें अब सामने आ रही हैं. घटना के दौरान पुलिस के साथ मुठभेड़ में अरविंद की मौत हो गई, जबकि उसके एक बेटे ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. अरविंद के बचपन के दोस्त आशुतोष सिंह ने यूपी Tak से बातचीत में अरविंद के व्यवहार, नशे की आदत और 2018 में बड़े भाई की हत्या के बाद उसके जीवन में आए बदलावों के बारे में जानकारी दी है.