मुजफ्फरनगर में मॉर्निंग वॉक से घर लौट रही थी महिला, तभी पीछे से आए शख्स ने कर दी बहुत गंदी हरकत!
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में मॉर्निंग वॉक से घर लौट रही महिला के साथ छेड़छाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है.
ADVERTISEMENT

Muzaffarnagar Molestation Case
Muzaffarnagar Molestation Case: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में मॉर्निंग वॉक से घर लौट रही महिला के साथ छेड़छाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है. खतौली कस्बे में 15 सितंबर की सुबह हुई इस घटना में एक अज्ञात व्यक्ति महिला का पीछा करते हुए उसके साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ करता नजर आ रहा है. पूरी घटना पास के मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई थी. वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए टीमें लगा दी हैं.
