महामृत्युंजय जाप और 4 मर्डर... आजमगढ़ हत्याकांड में कातिल अरविंद सिंह की मां ने किया बड़ा खुलासा
आजमगढ़ के अहरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर गांव में पूजा के दौरान हुई पांच मौतों के मामले ने पूरे इलाके को हिला दिया है. आरोप है कि अरविंद सिंह ने महामृत्युंजय जाप के बीच अपनी पत्नी बबीता सिंह और दो पुरोहितों को गोली मार दी.
ADVERTISEMENT

आरोपी अरविंद सिंह और मां श्यामबला देवी (फाइल फोटो)
Azamgarh Murder Case: आजमगढ़ के अहरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर गांव में पूजा के दौरान हुई पांच मौतों के मामले ने पूरे इलाके को हिला दिया है. आरोप है कि अरविंद सिंह ने महामृत्युंजय जाप के बीच अपनी पत्नी बबीता सिंह और दो पुरोहितों को गोली मार दी. इसके बाद उसने तीन बच्चों को बंधक बना लिया. पुलिस के रेस्क्यू ऑपरेशन और जवाबी फायरिंग में अरविंद की मौत हो गई, जबकि घायल बेटे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. अब अरविंद की मां श्यामबला देवी ने यूपी Tak से बातचीत में घटना और परिवार के पुराने विवादों को लेकर अहम बातें बताई हैं.
