दरवाजे की कुंडी नहीं थी बंद! सिद्धार्थनगर में सुहागरात की सुबह नवदंपति की संदिग्ध मौत पर उठे 5 बड़े सवाल
सिद्धार्थनगर के जनियाजोत में शादी की अगली सुबह दूल्हा फंदे से लटका मिला और दुल्हन बिस्तर पर मृत मिली. दरवाजा अंदर से बंद नहीं था. पुलिस जांच जारी.
ADVERTISEMENT

UP Crime News
सिद्धार्थनगर जिले के जनियाजोत गांव से शादी की खुशियों के बीच एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. शादी के अगले ही दिन यानी सुहागरात की सुबह नवविवाहित जोड़े देशराज चौहान और अनीता चौहान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. कमरे का दरवाजा अंदर से बंद न होने और बिना किसी कुंडी के हल्का धक्का देने पर ही खुल जाने की वजह से परिजनों व पुलिस के सामने कई गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.
