लेटेस्ट न्यूज़

आजमगढ़ कांड के वो 2 पंडित कौन थे? जो पूजा कराने घर पहुंचे और फिर अरविंद सिंह ने उन्हें मार डाला

आजमगढ़ में एक पूजा के दौरान शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि चार लोगों की जान चली गई. आरोपी अरविंद सिंह ने अपनी पत्नी, अपने 10 साल के बेटे और पूजा कराने पहुंचे दो पुजारियों की गोली मारकर हत्या कर दी.

ADVERTISEMENT

Akhilesh Mishra and Mahendra Pathak
Pt. Akhilesh Mishra and Pt. Mahendra Pathak (File Photo)
social share
Google CTA

Azamgarh Murder Case: आजमगढ़ में एक पूजा के दौरान शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि चार लोगों की जान चली गई. आरोपी अरविंद सिंह ने अपनी पत्नी, अपने 10 साल के बेटे और पूजा कराने पहुंचे दो पुजारियों की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक पुजारियों की पहचान अखिलेश मिश्रा और महेंद्र पाठक के रूप में हुई है. गोली मारने के बाद अरविंद सिंह अपने तीन बच्चों को लेकर घर के अंदर बंद हो गया. करीब 8 घंटे तक चले बंधक संकट के बाद पुलिस ने स्टन ग्रेनेड और टियर गैस का इस्तेमाल कर घर में एंट्री की. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अरविंद सिंह घायल हुआ और बाद में उसकी मौत हो गई. इस पूरी खौफनाक घटना में जान गंवाने वाले दोनों पुजारियों की पहचान और उनके गांव से जुड़ी जानकारी सामने आई है.