राज्यसभा की 3 सीटों पर सपा की नजर... रामगोपाल यादव, आलोक रंजन के साथ अखिलेश किसे बना सकते हैं तीसरा प्रत्याशी?
यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए सपा 3 प्रत्याशी उतारने की तैयारी में है. क्रास वोटिंग से सबक लेते हुए सपा PDA समीकरण और MLC चुनाव पर भी फोकस कर रही है.
ADVERTISEMENT

Akhilesh Yadav
उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए होने जा रहे चुनाव में समाजवादी पार्टी के विधायकों का आंकड़ा भले ही थोड़ा कम हो, लेकिन पार्टी तीन सीटों पर प्रत्याशी उतारने की तैयारी में है. इनमें वर्तमान राज्यसभा सदस्य प्रोफेसर रामगोपाल यादव और पिछले चुनाव में पार्टी के प्रत्याशी रहे पूर्व मुख्य सचिव आलोक रंजन को फिर प्रत्याशी बनाया जा सकता है. जबकि तीसरे प्रत्याशी के सहारे सपा अपने पीडीए समीकरण का संदेश देने पर विचार कर रही है. पिछले चुनाव में क्रास वोटिंग से लगे झटके से सबक सीखकर अपने विधायकों को सुरक्षित रखने की भी चुनौती है.
