'आंखों में मिर्च झोंकी, कुल्हाड़ी से काटा और मारी गोली'... भाई ने बताया पहलवान ब्रह्मानंद यादव को बेरहमी से किस-किस ने मारा
संतकबीरनगर के खलीलाबाद में पहलवान ब्रह्मानंद की हत्या. प्रत्यक्षदर्शी भाई ने बताया—आंखों में मिर्च झोंक टांगी से काटा व गोलियां मारीं. चुनावी रंजिश में हुई वारदात.
ADVERTISEMENT

UP Crime News
उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले के सदर कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र अंतर्गत भगठान (गोसाईंपुर) गांव में 35 वर्षीय जिला केसरी पहलवान ब्रह्मानंद यादव की निर्मम हत्या के मामले में रोंगटे खड़े कर देने वाला बयान सामने आया है. घटना के वक्त मौके पर मौजूद पहलवान ब्रह्मानंद के भाई ने पूरी आपबीती सुनाते हुए बताया कि हमलावरों ने उनके भाई को घेरकर पहले आंखों में मिर्च पाउडर फेंका, फिर टांगी-कुल्हाड़ी से काटकर गोलियां बरसा दीं.
