लेटेस्ट न्यूज़

पत्नी-बेटे और 2 पुजारियों की हत्या कर पिता ने 3 बच्चों को बनाया बंधक, आजमगढ़ में टियर गैस छोड़ने के बाद यूं हुआ एनकाउंटर

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में पत्नी, दो पुजारियों और अपने 10 साल के बेटे की हत्या के बाद अरविंद सिंह ने तीन बच्चों को घर के अंदर बंधक बना लिया. इसके बाद करीब 8 घंटे तक पुलिस और आरोपी के बीच तनावपूर्ण स्थिति बनी रही.

ADVERTISEMENT

Azamgarh Murder Case
Azamgarh Murder Case
social share
Google CTA

Azamgarh Murder Case: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में पत्नी, दो पुजारियों और अपने 10 साल के बेटे की हत्या के बाद अरविंद सिंह ने तीन बच्चों को घर के अंदर बंधक बना लिया. इसके बाद करीब 8 घंटे तक पुलिस और आरोपी के बीच तनावपूर्ण स्थिति बनी रही. घर के बाहर पुलिस का घेरा था और अंदर आरोपी के पास लाइसेंसी रिवॉल्वर थी. करीब 7 घंटे तक पुलिस ने बातचीत जरिए बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन आरोपी तैयार नहीं हुआ. अचानक घर के अंदर से गोली चलने के बाद पुलिस ने स्टन ग्रेनेड और टियर गैस का इस्तेमाल कर घर में एंट्री की. इसके बाद आरोपी और पुलिस के बीच फायरिंग हुई, जिसमें अरविंद सिंह घायल हो गया. बाद में उसकी मौत हो गई. वहीं पुलिस ने तीनों बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया.