लेटेस्ट न्यूज़

'मुझे जाने दो प्रियांशु...' हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाती रही लड़की, लिवइन पार्टनर ने वारदात से पहले आधार कार्ड में क्यों की हेराफेरी

Lucknow Crime News: लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी में छात्रा कोमा में. पिता ने लिव-इन पार्टनर प्रियांशु पर गंभीर आरोप लगाए. मोबाइल में गिड़गिड़ाती बेटी का खौफनाक वीडियो आया सामने.

ADVERTISEMENT

Lucknow Crime News
Lucknow Crime News
social share
Google CTA

Lucknow Crime News: लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां होटल मैनेजमेंट की इंटर्नशिप कर रही एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में गंभीर रूप से घायल हो गई. पीड़िता अब एक निजी अस्पताल में कोमा में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है. घटना को 22 दिन बीत चुके हैं. मगर पीड़ित परिवार न्याय के लिए दर-दर भटक रहा है. पिता ने लिव-इन पार्टनर पर साजिश के तहत बेटी को मारने और प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है.