लेटेस्ट न्यूज़

2 नहीं इस बार 3 राज्यसभा सीट जीत सकती है सपा? ये है पूरा गणित

यूपी Tak के ‘आज का यूपी’ में यूपी की 10 राज्यसभा सीटों के चुनाव, सपा-बीजेपी के वोट गणित, तीसरी सीट की जंग और सपा-कांग्रेस सीट शेयरिंग विवाद पर शिवपाल यादव के बयान समेत तीन बड़ी खबरों का विश्लेषण किया गया.

ADVERTISEMENT

Akhilesh Yadav
Akhilesh Yadav
social share
Google CTA

यूपी Tak के खास शो 'आज का यूपी' में आज हम राज्य की तीन बड़ी खबरों का गहन विश्लेषण कर रहे हैं.आज की पहली बड़ी खबर उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर होने वाले राज्यसभा चुनाव के ऐलान से जुड़ी है जहां इस बार तीसरी सीट जीतने के लिए समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच कांटे की टक्कर होने वाली है. दूसरी बड़ी खबर राज्यसभा चुनाव के उस जमीनी वोट-गणित पर आधारित है जिसमें हाल के दिनों में विधायकों के देहांत से बीजेपी को हुए नुकसान और ओम प्रकाश राजभर व आरएलडी के विधायकों पर अखिलेश यादव की पैनी नजर की रणनीति को समझाया गया है. वहीं तीसरी बड़ी खबर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच सीट शेयरिंग को लेकर छिड़ी रार पर शिवपाल यादव के उस बयान को लेकर है जिसमें उन्होंने स्थानीय नेताओं की बयानबाजी को दरकिनार करते हुए फैसला शीर्ष नेतृत्व पर छोड़ दिया है.