लेटेस्ट न्यूज़

पूजा-पाठ से हो गई थी चिढ़, भाई की मौत के बाद... 2 पंडितों की हत्या करने वाले अरविंद के बारे में पता चली ये नई बात

आजमगढ़ हत्याकांड के आरोपी अरविंद सिंह के बचपन के दोस्त आशुतोष सिंह ने उसके व्यवहार में आए बदलाव को लेकर कई बातें बताई हैं. उनके मुताबिक, 2018 में बड़े भाई की मौत के बाद अरविंद लोगों से दूर रहने लगा था और पूजा-पाठ से चिढ़ने लगा था. घटना के दौरान पत्नी और दो पुजारियों की मौत हुई, जबकि पुलिस की कार्रवाई में अरविंद और उसके बेटे की भी जान चली गई.

ADVERTISEMENT

UP Tak
Azamgarh Murder Case (Arvind's Friend Ashutosh)
social share
Google CTA

आजमगढ़ में पत्नी और दो पंडितों की हत्या के आरोपी अरविंद सिंह के व्यवहार को लेकर उसके बचपन के दोस्त आशुतोष सिंह ने कई बातें बताई हैं. आज तक से बातचीत में आशुतोष ने दावा किया कि 2018 में बड़े भाई सुनील सिंह की मौत के बाद अरविंद काफी बदल गया था. लोगों से दूरी बनाने लगा था और पूजा-पाठ से भी उसे चिढ़ हो गई थी.