लेटेस्ट न्यूज़

2 पंडितों की अरविंद सिंह ने की थी हत्या, जिस पुरोहित की बची जान उसने बताई हैरतअंगैज बात

आजमगढ़ के शंभूपुर में पूजा के दौरान अरविंद सिंह ने पत्नी और पुरोहितों पर चलाईं गोलियां. कमांडो रेस्क्यू में आरोपी ढेर. चश्मदीद पंडित ने खोला खौफनाक सच.

ADVERTISEMENT

Purohit: Himanshu
Purohit: Himanshu
social share
Google CTA

आजमगढ़ जिले के अहिरौला थाना क्षेत्र स्थित शंभूपुर गांव में हुए खौफनाक ट्रिपल मर्डर केस ने पूरे पूर्वांचल और प्रदेश को हिला कर रख दिया है. घटना के वक्त घर के अंदर पूजा का माहौल था. महामृत्युंजय जाप का मंत्रोच्चार चल रहा था. लेकिन अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट से सब खत्म हो गया. इस सनसनीखेज वारदात का सबसे अहम चश्मदीद पंडित हिमांशु हैं, जिन्होंने अपनी आंखों के सामने मौत का वह खौफनाक मंजर देखा था.