लेटेस्ट न्यूज़

पहलवान ब्रह्मानंद यादव की आंखों में मिर्च झोंककर हत्या, शव सड़क पर रख परिजनों का प्रदर्शन

ADVERTISEMENT

पहलवान ब्रह्मानंद यादव की हत्या से संत कबीर नगर में चुनावी रंजिश की बात सामने आई. पुलिस ने जांच शुरू की है.

social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. मगहर कस्बे के भक्तान गोसाईपुर (गोपालपुर) गांव में 35 साल के पहलवान ब्रह्मानंद यादव की दिनदहाड़े बेरहमी से हत्या कर दी गई. आरोप है कि जब ब्रह्मानंद अपनी बुलेट बाइक से जा रहे थे, तभी पुरानी चुनावी और पारिवारिक रंजिश को लेकर घात लगाकर बैठे पटीदारों व दबंगों ने उन्हें घेर लिया. हमलावरों ने पहले उनकी आंखों में लाल मिर्च का पाउडर झोंका, जिससे उनका संतुलन बिगड़ा और वे बाइक से गिर पड़े. इसके बाद लाठी-डंडों, धारदार हथियारों (टांगी) से उन पर ताबड़तोड़ वार किए गए और परिजनों के मुताबिक उन्हें गोली भी मारी गई.