लेटेस्ट न्यूज़

ग्रेटर नोएडा में स्कूलों का ‘विकास मॉडल’ दिखाने पहुंचे सौरभ दास, कीचड़ भरी सड़कों से लेकर स्कूल गेट तक मचा बवाल; ग्रामीणों से हुई तीखी बहस

ADVERTISEMENT

 ग्रेटर नोएडा में स्कूलों की स्थिति और गांवों के विकास मॉडल को लेकर सीजेपी के प्रवक्ता सौरभ दास ने सवाल उठाए हैं. वह ग्रेटर नोएडा वेस्ट के देवला गांव में सरकारी स्कूल का जायजा लेने पहुंचे थे.

social share
Google CTA

Greater Noida Saurabh Das News: ग्रेटर नोएडा में स्कूलों की स्थिति और गांवों के विकास मॉडल को लेकर सीजेपी के प्रवक्ता सौरभ दास ने सवाल उठाए हैं. वह ग्रेटर नोएडा वेस्ट के देवला गांव में सरकारी स्कूल का जायजा लेने पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने स्कूल तक जाने वाली सड़कों पर फैली गंदगी, कीचड़ और जलभराव दिखाया. सौरभ दास ने बच्चों और स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी परेशानियां जानीं. इसी बीच कुछ ग्रामीणों के साथ उनकी बहस और कथित गाली-गलौज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.