इन शर्तों पर अनशन तोड़ने के लिए तैयार हुए सोनम वांगचुक, लेटर लिखकर सरकार को दी अपनी मांगें
Sonam Wangchuk letter: NEET पेपर लीक मामले पर अनशनरत सोनम वांगचुक ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर बड़ी शर्त रखी है. उन्होंने कहा कि आंदोलनकारी छात्रों पर कोई कानूनी कार्रवाई नहीं होगी, तभी अनशन खत्म करेंगे. जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद भी रुख बरकरार है.
ADVERTISEMENT

Sonam Wangchuk
Sonam Wangchuk letter: NEET पेपर लीक मामले और छात्रों के समर्थन में अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक ने केंद्र सरकार के सामने अपनी मांगें रखी हैं. 22 जुलाई को केंद्रीय मंत्री जे. पी. नड्डा और जितेंद्र सिंह को लिखे एक ऑफिशियल लेटर में वांगचुक ने अस्पताल में उनसे मुलाकात करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया है. हालांकि उन्होंने साफ कर दिया है कि वे अपना अनशन तभी खत्म करेंगे जब सरकार आंदोलनकारी छात्रों और युवाओं के खिलाफ किसी भी तरह की कानूनी या दंडात्मक कार्रवाई न करने का आश्वासन देगी.
