Ballia News: युवा, किसान और बिजली के मुद्दों पर कांग्रेस का हल्ला बोल, डीएम कार्यालय का घेराव
Ballia Congress Protest: युवाओं पर कथित लाठीचार्ज, डीएपी खाद-बीज की कमी और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय का घेराव किया. प्रदर्शन के बाद राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे, किसानों को खाद-बीज उपलब्ध कराने और स्मार्ट मीटर पर रोक की मांग की.
ADVERTISEMENT

युवा, किसान और बिजली के मुद्दों पर कांग्रेस का हल्ला बोल, डीएम कार्यालय का घेराव
Ballia News: दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवाओं पर हुए लाठीचार्ज, किसानों के लिए डीएपी खाद एवं बीज की कमी और स्मार्ट मीटर के विरोध में बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने जिलाधिकारी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया. जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपकर विभिन्न मांगें उठाईं.
