लेटेस्ट न्यूज़

Mood Kya Hai Amethi: अमेठी के सियासी समीकरण कर रहे हैं क्या इशारा, किसकी होगी जीत?

Mood Kya Hai Amethi: 2027 विधानसभा चुनाव से पहले अमेठी का सियासी समीकरण बदलता दिख रहा है. 2024 लोकसभा नतीजों, कांग्रेस-सपा गठबंधन, बीजेपी की रणनीति, टिकट की खींचतान, बेरोजगारी, पेपर लीक और स्थानीय मुद्दों पर क्या है जनता का मूड, जानिए इस खास रिपोर्ट में.

ADVERTISEMENT

Mood Kya Hai Amethi
Mood Kya Hai Amethi
social share
Google CTA

Mood Kya Hai Amethi: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है और देश की सबसे चर्चित राजनीतिक लड़ाइयों में शुमार अमेठी का सियासी समीकरण एक बार फिर केंद्र में है. यूपी Tak के विशेष चुनावी विश्लेषण 'मूड क्या है अमेठी में स्थानीय पत्रकारों और राजनीतिक विश्लेषकों ने अमेठी जिले की चारों विधानसभा सीटों (अमेठी, गौरीगंज, जगदीशपुर और तिलोई) के भविष्य और जनता के मूड पर खुलकर चर्चा की. जहां 2022 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी और सपा ने दो-दो सीटें जीती थीं. वहीं 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस-सपा गठबंधन और सांसद किशोरी लाल शर्मा की जीत ने पूरे समीकरण को पलट दिया है.