लेटेस्ट न्यूज़

Mood kya hai Farrukhabad: बीजेपी से सपा को अपना गढ़ वापस लेना कितना मुश्किल? पत्रकारों ने क्या बताया

फर्रुखाबाद में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासी समीकरण बदलते दिख रहे हैं. स्थानीय मुद्दों, बाढ़, जर्जर पुल, आलू किसानों की समस्याओं, बेरोजगारी और पेपर लीक को लेकर जनता में नाराजगी के बीच बीजेपी के सामने एंटी-इनकंबेंसी की चुनौती है.

ADVERTISEMENT

Mood kya hai Farrukhabad
Mood kya hai Farrukhabad
social share
Google CTA

Mood kya hai Farrukhabad: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक बिसात बिछनी शुरू हो चुकी है. साल 2022 के चुनाव में फर्रुखाबाद जिले की चारों विधानसभा सीटों (फर्रुखाबाद सदर, भोजपुर, अमृतपुर और कायमगंज सुरक्षित) पर भारतीय जनता पार्टी और उसकी सहयोगी पार्टी अपना दल (एस) ने कब्जा जमाया था. हालांकि 2027 के महासमर से पहले जिले के सियासी समीकरण तेजी से बदलते नजर आ रहे हैं.