सपा के वरिष्ठ विधायक आलम बदी का निधन, आजमगढ़ की निजामाबाद सीट से पांच बार रहे MLA
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और आजमगढ़ की निजामाबाद सीट से पांच बार विधायक रहे आलम बदी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया. जानिए उनके राजनीतिक सफर, सादगी भरे जीवन, जनसेवा और विधानसभा में उनके योगदान के बारे में.
ADVERTISEMENT

UP News
UP News: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और आजमगढ़ की निजामाबाद विधानसभा सीट से पांच बार विधायक रहे आलम बदी का लंबी बीमारी के बाद देर रात निधन हो गया. उनके निधन की जानकारी समाजवादी पार्टी ने सोशल मीडिया के जरिए दी. पार्टी ने अपने शोक संदेश में उनके निधन को अत्यंत दुखद बताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की. आलम बदी के निधन से पूर्वांचल की राजनीति में शोक की लहर दौड़ गई है.
