मऊ में अवनीश कुमार की सरेराह हत्या, दो बाइकों से आए बदमाशों ने रोका और सिर में मार दी गोली
ADVERTISEMENT
उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में बदमाशों ने बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के सरसेना इलाके की है. मृतक की पहचान अवनीश कुमार के रूप में हुई है. वारदात उस वक्त हुई, जब अवनीश अपने दोस्त हंसराज के साथ बाइक से घर लौट रहे थे.
Mau Avnish Kumar Murder Case: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में बदमाशों ने बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के सरसेना इलाके की है. मृतक की पहचान अवनीश कुमार के रूप में हुई है. वारदात उस वक्त हुई, जब अवनीश अपने दोस्त हंसराज के साथ बाइक से घर लौट रहे थे. रास्ते में दो बाइकों पर सवार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया. विवाद के बाद एक बदमाश ने अवनीश के सिर में गोली मार दी.

