BJP छोड़ने वाले हैं बड़े चेहरे? कौशल किशोर, रीता जोशी और अदिति सिंह की चर्चा तेज
यूपी Tak के खास शो 'आज का यूपी' में बीजेपी के सर्वे, बड़े नेताओं के पार्टी छोड़ने की चर्चा और जयंत चौधरी के अखिलेश यादव पर बयान समेत यूपी की 3 बड़ी खबरों का विश्लेषण किया गया. विस्तार से पढ़ें.
ADVERTISEMENT

File Photo: Aditi Singh, Rita Joshi and Kaushal Kishore
उत्तर प्रदेश की राजनीति में इस वक्त कई बड़े बदलावों की चर्चा है. यूपी Tak का खास शो 'आज का यूपी' राज्य की तीन बड़ी खबरों का विश्लेषण करता है. पहली खबर बीजेपी के भीतर चल रहे बताए जा रहे अलग-अलग सर्वे और उनके आंकड़ों को लेकर है, जिनमें पार्टी की स्थिति और विधायकों के खिलाफ एंटी इनकंबेंसी की चर्चा है. दूसरी खबर उन बड़े चेहरों की है, जिनके बीजेपी छोड़कर विपक्षी दलों में जाने की अटकलें चल रही हैं. तीसरी खबर राष्ट्रीय लोकदल के प्रमुख जयंत चौधरी के उस बयान से जुड़ी है, जिसमें उन्होंने अखिलेश यादव को लेकर कहा कि अगर वह कुछ बातें सामने रख देंगे तो अखिलेश उत्तर प्रदेश में कहीं खड़े होने लायक नहीं बचेंगे.

