राजस्थान निकाय चुनाव में BSP की 19 सीटों पर जीत, मायावती बोलीं- 'गड़बड़ी न होती तो आता और बेहतर रिजल्ट'
राजस्थान निकाय चुनाव 2026 में बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने 19 पार्षदों को जीत दिलाकर राज्य में अपनी मौजूदगी मजबूत की है. इस प्रदर्शन पर बसपा प्रमुख मायावती ने पार्टी के राजस्थान के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बधाई दी. हालांकि, उन्होंने चुनाव परिणामों को लेकर सरकारी मशीनरी की गड़बड़ी का आरोप भी लगाया.
ADVERTISEMENT

Mayawati (File Photo)
BSP Rajasthan Election Result: राजस्थान निकाय चुनाव 2026 में बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने 19 पार्षदों को जीत दिलाकर राज्य में अपनी मौजूदगी मजबूत की है. इस प्रदर्शन पर बसपा प्रमुख मायावती ने पार्टी के राजस्थान के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बधाई दी. हालांकि, उन्होंने चुनाव परिणामों को लेकर सरकारी मशीनरी की गड़बड़ी का आरोप भी लगाया. मायावती ने दावा किया कि दोबारा गिनती के दौरान कई बसपा उम्मीदवारों को बहुत कम वोटों के अंतर से जबरन हरा हुआ घोषित कर दिया गया. उनका कहना है कि ऐसा नहीं होता तो राजस्थान में पार्टी का प्रदर्शन और बेहतर हो सकता था.

