UPTak Baithak Logo

रायबरेली में शादीशुदा एक्स गर्लफ्रेंड से मिलने गया ग्राम प्रधान का बेटा, महिला ने अपने पति संग मिलकर मार डाला

रायबरेली के बछरावां थाना क्षेत्र के खैरहनी गांव में पुराने लव अफेयर को लेकर हुए विवाद में ग्राम प्रधान के बेटे रमाकांत की ईंट से कूंचकर हत्या कर दी गई. मृतक छतैया गांव के ग्राम प्रधान गणेश प्रसाद का बेटा था.

ADVERTISEMENT

Raebareli Ramakant Murder Case
Raebareli Ramakant Murder Case (Photo AI Generated)
social share
Google CTA

Raebareli Ramakant Murder Case: रायबरेली के बछरावां थाना क्षेत्र के खैरहनी गांव में पुराने लव अफेयर को लेकर हुए विवाद में ग्राम प्रधान के बेटे रमाकांत की ईंट से कूंचकर हत्या कर दी गई. मृतक छतैया गांव के ग्राम प्रधान गणेश प्रसाद का बेटा था. आरोप है कि शादीशुदा महिला सोनी से मिलने पहुंचे रमाकांत का महिला के पति सुरेंद्र से विवाद हो गया. इसके बाद सोनी, सुरेंद्र और उनके साथी वीरेंद्र ने कथित तौर पर रमाकांत पर हमला कर दिया. पुलिस ने मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.