मायावती ने आकाश आनंद को निकाला तो चंद्रशेखर ने बढ़ाया अपना हाथ, बोले-'आकाश आनंद के लिए पार्टी के दरवाजे हमेशा खुले हैं'
ADVERTISEMENT
Akash Anand: मायावती द्वारा आकाश आनंद को बीएसपी से बाहर किए जाने के बाद यूपी की दलित सियासत में हलचल तेज हो गई है. आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने आकाश आनंद को अपनी पार्टी में शामिल होने का खुला ऑफर दिया है.
Akash Anand: बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती द्वारा आकाश आनंद को पार्टी से बाहर किए जाने के बाद अब यूपी की दलित सियासत में हलचल तेज हो गई है. अब इस राजनीतिक ड्रामे में एक नया मोड़ आया है. नगीना से सांसद और आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने आकाश आनंद को अपनी पार्टी में शामिल होने का खुला ऑफर दे दिया है. चंद्रशेखर के इस बयान के बाद सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं कि क्या अब यूपी में मायावती के सामने उनका ही परिवार खड़ा होगा. मायावती ने भी साफ कर दिया है कि अब उनके परिवार का कोई भी लड़का पार्टी में किसी पद पर नहीं रहेगा. ऐसे में सभी की निगाहें अब आकाश आनंद के अगले कदम पर टिकी हैं.

