UPTak Baithak Logo

देवरिया में 23 साल के मनीष सिंह की हत्या के बाद भड़का संतवाड़ समाज, गुस्से में सड़कों पर उतरी भयंकर भीड़!

ADVERTISEMENT

Deoria Manish Singh murder: उत्तर प्रदेश के गोंडा में विनोद सहनी की हत्या का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब देवरिया में मनीष सिंह हत्याकांड ने पूर्वांचल की सियासत में उबाल ला दिया है. 23 साल के मनीष की उसके घर से महज 200 मीटर की दूरी पर बेरहमी से हत्या कर दी गई है.

social share
Google CTA

Deoria Manish Singh murder: उत्तर प्रदेश के गोंडा में विनोद सहनी की हत्या का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब देवरिया में मनीष सिंह हत्याकांड ने पूर्वांचल की सियासत में उबाल ला दिया है. 23 साल के मनीष की उसके घर से महज 200 मीटर की दूरी पर बेरहमी से हत्या कर दी गई, जिसके बाद सेंथवार समाज का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा. शुक्रवार को जब मनीष का शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा, तो सैकड़ों ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया. लोगों का सीधा आरोप पुलिस की लापरवाही पर है, क्योंकि मनीष ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से पहले ही शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया. अब लोग आरोपियों के एनकाउंटर और उनके घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग कर रहे हैं.