गाजियाबाद में बेटी बनी पिता और भाभी की दुश्मन, तान दी दोनों पर बंदूक, सामने आया खौफनाक वीडियो
ADVERTISEMENT
Ghaziabad News: साहिबाबाद की वृंदा गार्डन कॉलोनी में एक बेटी अपने ही परिवार की जान की दुश्मन बन गई. आरोप है कि कार लोन के वेरिफिकेशन से इनकार करने पर बेटी ने अपने पिता और भाभी पर पिस्तौल तान दी.
Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक बेहद खौफनाक मामला सामने आया है. यहां साहिबाबाद की वृंदा गार्डन कॉलोनी में एक बेटी अपने ही परिवार की जान की दुश्मन बन गई. आरोप है कि कार लोन के वेरिफिकेशन से इनकार करने पर बेटी ने अपने पिता और भाभी पर पिस्टल तान दी और उन्हें जान से मारने की धमकी दे दी. इस पूरी घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें पर्पल टी-शर्ट पहने लड़की हाथ में पिस्टल लिए झगड़ा करती नजर आई. पुलिस ने पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी बेटी की तलाश में जुट गई है.

