पुलिस की वर्दी पहनने का सपना और 4 महीने पहले शादी... मेरठ में नितिन नागर की दिनदहाड़ें गोली मारकर हत्या, सामने आ रहा ये एक नाम
मेरठ के हस्तिनापुर में दिल्ली पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे नितिन नागर की नकाबपोश बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. चार महीने पहले शादी हुई थी और अगले महीने फिजिकल टेस्ट था. तीन दिन पुराने विवाद से हत्या का कनेक्शन सामने आया है.
ADVERTISEMENT

Meerut Crime News
खाकी की वर्दी पहनने का सपना, महज एक महीने बाद फिजिकल टेस्ट और चार महीने पहले ही सिर पर सजा सेहरा... लेकिन मेरठ के हस्तिनापुर में शुक्रवार की शाम एक खौफनाक मोड़ लेकर आई. थाने से चंद कदम की दूरी पर नितिन नागर रोज की तरह जंबूद्वीप नहर के पास दौड़ लगा रहा था. तभी दो बाइकों पर आए नकाबपोश बदमाशों ने उस पर अंधाधुंध गोलियों की बौछार कर दी जिसमें युवक की मौत हो गई. इस वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है.

