UPTak Baithak Logo

औरैया में घर के बाहर 29 साले के शिवम तोमर पर चलीं गोलियां, रंजिश के पीछे थे ये मामूली वजह

ADVERTISEMENT

Auraiya Firing: औरैया के दिव्यापुर थाना क्षेत्र में घर के बाहर खड़े 29 साल के युवक के ऊपर चार आरोपियों ने गोलियां चला दीं. इस दौरान सीने में गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.

social share
Google CTA

Auraiya Firing: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां दिव्यापुर थाना क्षेत्र में देर रात अपने घर के बाहर खड़े 29 साल के एक युवक पर कुछ लोगों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं. गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गया, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती करा दिया है, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है. पुलिस की शुरुआती जांच में इस जानलेवा हमले की वजह सिर्फ एक बिजली का मीटर बताई जा रही है. पुलिस ने आरोपियों की तलाश में तीन टीमों का गठन कर दिया है.