कानपुर में 3 बच्चों की मां ने आशिक को जंगल में मिलने बुलाया, पति को चल गया पता फिर हुआ ये कांड!
ADVERTISEMENT
Kanpur News: कानपुर के साड़ थाना क्षेत्र में प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को पति और उसके परिजनों ने करीब 30 घंटे तक बंधक बनाकर पीटा. युवक को छुड़ाने पहुंची पुलिस टीम पर भी परिजनों ने हमला किया है.
Kanpur News: कानपुर के साड़ थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक शादीशुदा महिला ने रात के अंधेरे में अपने प्रेमी को मिलने बुलाया. पति ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया. इसके बाद पति और उसके परिवार ने प्रेमी को करीब 30 घंटे तक बंधक बनाकर पीटा. इस घटना की खबर जब पुलिस को मिली तो प्रेमी को छुड़ाने पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन परिजनों ने पुलिस पर भी हमला कर दिया. पुलिस ने इस मामले में दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है.

