Mood kya hai Mirzapur: यूपी विधानसभा चुनाव में 'मिर्जापुर किंग' कौन बनेगा? पत्रकारों ने बताया सभी सीटों का हाल
मिर्जापुर में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी समीकरण बदलते दिख रहे हैं. 2022 में बीजेपी गठबंधन के क्लीन स्वीप के बाद 2024 के संकेत, पानी-सड़क की समस्याएं और एंटी-इनकंबेंसी ने पांचों सीटों पर मुकाबला रोचक बना दिया है.
ADVERTISEMENT

Mood kya hai Mirzapur
Mood kya hai Mirzapur: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की आहट के बीच 'यूपी Tak की टीम ने मिर्जापुर जनपद के राजनीतिक और सामाजिक मिजाज का जायजा लिया. साल 2022 के विधानसभा चुनाव में मिर्जापुर की सभी 5 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी और उसकी सहयोगी पार्टियों (अपना दल 'एस' और निषाद पार्टी) ने कब्जा जमाया था. लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजों ने इस गढ़ में सेंधमारी के संकेत दे दिए हैं जहां केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल मड़िहान और मझवा जैसे विधानसभा क्षेत्रों में पिछड़ गई थीं.

