Opinion: यूपी में महिला श्रमबल 12% से बढ़कर 36% पार, जानिए कैसे बदली प्रदेश की तस्वीर
Opinion: यह ओपिनियन लेख उत्तर प्रदेश में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को विकास, सुरक्षा, शिक्षा और आर्थिक आत्मनिर्भरता से जोड़कर देखता है. लेख में महिला श्रमबल भागीदारी 12 प्रतिशत से बढ़कर 36 प्रतिशत से अधिक होने, महिला पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ने और स्वयं सहायता समूहों, स्टार्टअप, बैंकिंग व ग्रामीण उद्यमिता में महिलाओं की भूमिका बढ़ने का जिक्र किया गया है.
ADVERTISEMENT

Opinion: एक गूढ़ प्रश्न यह है कि नारी को किस रूप में देखा जाए. क्या सिर्फ सम्मान की दृष्टि से? मेरा मानना है कि उसे सम्मान के साथ ही निर्माण की शक्ति के रूप में भी देखना प्रदेश के विकास के लिए फलदायी है. वैसे भी किसी समाज की प्रगति का वास्तविक आकलन इस बात से होता है कि उसकी आधी आबादी विकास की प्रक्रिया में कितनी सक्रिय भागीदार है.

