गोंडा में विनोद साहनी की हत्या के बाद उनके बेटे को अखिलेश यादव ने किया कॉल, सपा चीफ ने दिया ये आश्वासन
गोंडा के विनोद कुमार साहनी हत्याकांड को लेकर उत्तर प्रदेश की सियासत गरमा गई है. एक तरफ सपा नेता काजल निषाद गोंडा पहुंचकर पुलिस से तीखी बहस करती नजर आईं, तो दूसरी तरफ निषाद पार्टी के नेता संजय निषाद सड़क पर उतर आए.
ADVERTISEMENT

Akhilesh Yadav Call Vinod Sahani Son (Photo Edit By AI)
Akhilesh Yadav Call Vinod Sahani Son: गोंडा के विनोद कुमार साहनी हत्याकांड को लेकर उत्तर प्रदेश की सियासत गरमा गई है. एक तरफ सपा नेता काजल निषाद गोंडा पहुंचकर पुलिस से तीखी बहस करती नजर आईं, तो दूसरी तरफ निषाद पार्टी के नेता संजय निषाद सड़क पर उतर आए. इसी बीच समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने मृतक विनोद साहनी के से फोन पर बात की. बातचीत के दौरान राजा भावुक होकर रोने लगा. अखिलेश यादव ने उसे हिम्मत रखने का भरोसा दिया और कहा कि समाजवादी पार्टी परिवार के साथ खड़ी है. इस पूरे घटनाक्रम ने हत्या के मामले को राजनीतिक रंग दे दिया है.

