UPTak Baithak Logo

IAS से इस्तीफा देने के बाद दिव्या मित्तल पहुंची माता वैष्णो देवी के दरबार में, इंस्टाग्राम पर लिखी ये बात

उत्तर प्रदेश कैडर की चर्चित IAS अधिकारी रहीं दिव्या मित्तल ने प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा देने के बाद अब माता वैष्णो देवी के दरबार में पहुंचकर दर्शन किए हैं.

ADVERTISEMENT

IAS Divya Mittal In Vaishno Devi News
IAS Divya Mittal In Vaishno Devi (Photo: Instagram)
social share
Google CTA

IAS Divya Mittal In Vaishno Devi News: उत्तर प्रदेश कैडर की चर्चित IAS अधिकारी रहीं दिव्या मित्तल ने प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा देने के बाद अब माता वैष्णो देवी के दरबार में पहुंचकर दर्शन किए हैं. उन्होंने अपने इस एक्सपीरिएंस का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. दिव्या मित्तल ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि उन्हें 'माँ वैष्णो देवी के अलौकिक दर्शन का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ.' इसके साथ ही उन्होंने मां के प्रति आभार जताते हुए आगे की राह के लिए सद्बुद्धि, साहस, प्रेम और सही नजर देने की प्रार्थना की. उनकी इस पोस्ट ने इस्तीफे के बाद उनके अगले सफर को लेकर फिर चर्चा बढ़ा दी है.