मायावती का बड़ा फैसला, दोनों भतीजों को BSP में नहीं मिलेगा कोई पद, ईशान आनंद को लेकर भी साफ किया रुख!
बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती ने 12 सितंबर को जारी अपने बयान में पार्टी में बदलाव लेकर बड़ा फैसला लिया है. उनके बयान का सबसे अहम हिस्सा उनके छोटे भाई और BSP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आनंद कुमार के परिवार से जुड़ा है.
ADVERTISEMENT

Mayawati On BSP Family Politics (Photo AI Generated)
Mayawati On Ishan Anand: बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती ने 12 सितंबर को जारी अपने बयान में पार्टी में बदलाव लेकर बड़ा फैसला लिया है. उनके बयान का सबसे अहम हिस्सा उनके छोटे भाई और BSP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आनंद कुमार के परिवार से जुड़ा है. मायावती ने साफ कहा है कि अब आनंद कुमार के किसी भी बेटे को BSP में किसी छोटे-बड़े पद पर रहकर राजनीति करने का मौका नहीं दिया जाएगा. यह बयान ऐसे समय आया है जब कुछ दिन पहले ही आनंद कुमार के बेटे ईशान आनंद को पार्टी संगठन में बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने की जानकारी सामने आई थी. वहीं, आकाश आनंद के पार्टी से दूरी बनाने के बाद BSP में परिवार की भूमिका को लेकर भी लगातार चर्चा चल रही थी.

