UPTak Baithak Logo

विनोद साहनी हत्याकांड में गोंडा जा रहे यूपी कांग्रेस चीफ अजय राय को लिया गया हिरासत में, बाराबंकी में रोका गया काफिला

गोंडा में कारोबारी विनोद कुमार साहनी की हत्या के बाद उत्तर प्रदेश की सियासत लगातार गरमा रही है. मृतक के परिवार से मिलने गोंडा जा रहे कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल को बाराबंकी में पुलिस ने रोककर हिरासत में ले लिया.

ADVERTISEMENT

Ajay Rai Detained News
Ajay Rai Detained News
social share
Google CTA

Ajay Rai Detained News: गोंडा में कारोबारी विनोद कुमार साहनी की हत्या के बाद उत्तर प्रदेश की सियासत लगातार गरमा रही है. मृतक के परिवार से मिलने गोंडा जा रहे कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल को बाराबंकी में पुलिस ने रोककर हिरासत में ले लिया. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में यह प्रतिनिधिमंडल गोंडा जा रहा था. मसौली टोल प्लाजा के पास पुलिस ने अजय राय समेत कई नेताओं को रोक दिया और उन्हें थाने ले जाया गया. उनके साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह, आसिम वकार और नरेंद्र सिंह को भी हिरासत में लिया गया. कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं को भी आगे जाने से रोका गया.