UPTak Baithak Logo

'शादी करूंगी तो सिर्फ प्रेमी से, वरना...', मोबाइल टावर पर चढ़ी नाबालिग लड़की, फिर पुलिस ने ऐसे मनाया

ADVERTISEMENT

Deoria News: देवरिया के लार थाना क्षेत्र में प्रेमी से शादी की जिद में एक नाबालिग लड़की मोबाइल टावर के सबसे ऊपरी हिस्से पर चढ़ गई. पुलिस ने ड्रोन और लाउडस्पीकर की मदद से करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारा.

social share
Google CTA

Deoria News: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से एक हैरान कर देने वाला हाई वोल्टेज ड्रामा सामने आया है. यहां लार थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की अपने प्रेमी से शादी करने की जिद में मोबाइल टावर के सबसे ऊपरी हिस्से पर चढ़ गई. लड़की की इस हरकत से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ड्रोन कैमरे से निगरानी करने लगी. करीब दो से ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत और लाउडस्पीकर पर काफी समझाने-बुझाने के बाद पुलिस ने लड़की को सुरक्षित नीचे उतारा है. पूछताछ में पता चला कि लड़की के घरवालों ने उसके प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था, जिससे नाराज होकर उसने यह खौफनाक कदम उठाया है.