UPTak Baithak Logo

मायावती ने दोनों भतीजे आकाश और ईशान को किया किनारे, सगी भतीजी कुमारी दीपिका आनंद के लिए किया बड़ा ऐलान

बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने अपने भाई आनंद कुमार के परिवार को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है. उन्होंने साफ किया है कि आनंद कुमार के बेटों को अब बीएसपी में किसी छोटे-बड़े पद पर रहकर राजनीति करने का मौका नहीं दिया जाएगा.

ADVERTISEMENT

Mayawati
Mayawati
social share
Google CTA

Mayawati On Deepika Anand News: बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने अपने भाई आनंद कुमार के परिवार को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है. उन्होंने साफ किया है कि आनंद कुमार के बेटों को अब बीएसपी में किसी छोटे-बड़े पद पर रहकर राजनीति करने का मौका नहीं दिया जाएगा. वहीं, मायावती के सबसे छोट भाई आनंद कुमार की बेटी दीपिका आनंद को लेकर उन्होंने अलग रुख अपनाया है. उनके बयान से संकेत मिलता है कि भविष्य में दीपिका पार्टी में कोई जिम्मेदारी संभाल सकती हैं.