UPTak Baithak Logo

इटावा में 9 साल की बच्ची के साथ किया था कुकर्म, अब पुलिस ने आरोपी का किया ये हाल

ADVERTISEMENT

Etawah Police Encounter: इटावा के बलरई थाना क्षेत्र में पुलिस और रेप के आरोपी अजब सिंह के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी है, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर जिला अस्पताल भेजा गया.

social share
Google CTA

Etawah Police Encounter: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में पुलिस और एक खूंखार दरिंदे के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई. यह एनकाउंटर बलरई थाना क्षेत्र में हुआ, जहां पुलिस ने 45 साल के आरोपी अजब सिंह को घेराबंदी कर गोली मार दी. गोली आरोपी के पैर में लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया. अजब सिंह पर आरोप है कि उसने एक 9 साल की मासूम बच्ची को लालच देकर उसका अपहरण किया और फिर पूरी रात उसे बंधक बनाकर उसके साथ हैवानियत की. इस दिल दहला देने वाली वारदात के बाद पुलिस सरगर्मी से आरोपी की तलाश कर रही थी.