UPTak Baithak Logo

UP Weather: कल यूपी के इन 20 जिलों में बदलेगा मौसम! बारिश को लेकर मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी

UP Weather: यूपी में 13 सितंबर को मौसम में राहत के आसार हैं. IMD ने पूरे प्रदेश को ग्रीन जोन में रखा है. हालांकि पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कुछ इलाकों में हल्की बारिश, गरज-चमक और बादल छाए रहने की संभावना है. जबकि भारी बारिश से राहत मिलेगी.

ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update
social share
Google CTA

UP Weather: उत्तर प्रदेश में आकाशीय बिजली और भारी बारिश के दौर के बीच 13 सितंबर को मौसम थोड़ा शांत नजर आ सकता है. भारतीय मौसम विभाग ने 13 सितंबर को प्रदेश में किसी भी बड़ी आपदा या भारी बारिश की चेतावनी नहीं है. मौसम विभाग ने पूरे राज्य को ग्रीन जोन में रखा है. हालांकि मानसून पूरी तरह से विदा नहीं हुआ है और पश्चिमी-पूर्वी यूपी के कुछ इलाकों में हल्की बौछारें पड़ने के आसार हैं.