संजय निषाद की माता प्रसाद पांडे से मुलाकात ने बढ़ाया सियासी सस्पेंस, क्या चुनाव से पहले छोड़ेंगे BJP का साथ?
ADVERTISEMENT
उत्तर प्रदेश की राजनीति में विधानसभा चुनाव से पहले एक मुलाकात ने सियासी चर्चाओं को तेज कर दिया है. यूपी सरकार के मंत्री और निषाद पार्टी के अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने लखनऊ में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे से मुलाकात की.
Sanjay Nishad Meets Mata Prasad Pandey: उत्तर प्रदेश की राजनीति में विधानसभा चुनाव से पहले एक मुलाकात ने सियासी चर्चाओं को तेज कर दिया है. यूपी सरकार के मंत्री और निषाद पार्टी के अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने लखनऊ में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे से मुलाकात की. इस मुलाकात को फिलहाल शिष्टाचार भेंट बताया जा रहा है, क्योंकि माता प्रसाद पांडे की तबीयत ठीक नहीं है. संजय निषाद ने उनसे मुलाकात कर स्वास्थ्य का हाल जाना. दोनों नेताओं की मुलाकात की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनमें वे फूलों के गुलदस्ते के साथ नजर आ रहे हैं. हालांकि, चुनावी माहौल के बीच इस मुलाकात के राजनीतिक मायने भी तलाशे जाने लगे हैं.

