यूपी की महिलाएं अब ऑनलाइन कैसे कमाएंगी पैसे? अमेजन-फ्लिपकार्ट पर बिकेगा सामान
उत्तर प्रदेश की स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं के उत्पाद अब बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंच सकेंगे. सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर 543 प्रेरणा सरस स्टोर स्थापित किए गए हैं और 3,000 से अधिक उत्पादों के लिए ऑनलाइन-ऑफलाइन मार्केटिंग प्लेटफॉर्म तैयार किए गए हैं.
ADVERTISEMENT

प्रदेश की महिलाएं अब ग्लोबल मार्केट में दिग्गज कंपनियों को टक्कर देंगी. सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश में स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को बड़े बाजार से जोड़ने के लिए 543 प्रेरणा सरस स्टोर स्थापित किए गए हैं.

