पटियाला हाउस कोर्ट से स्वतंत्र भारद्वाज को राहत, जंतर-मंतर पर मारपीट मामले में मिली 3 तीन हफ्ते की अंतरिम जमानत
जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान एक कार्यकर्ता के पिता के साथ कथित मारपीट के मामले में गिरफ्तार स्वतंत्र भारद्वाज को पटियाला हाउस कोर्ट से राहत मिली है.
ADVERTISEMENT

Swatantra Bhardwaj
Swatantra Bhardwaj Interim Bail News: जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान एक कार्यकर्ता के पिता के साथ कथित मारपीट के मामले में गिरफ्तार स्वतंत्र भारद्वाज को पटियाला हाउस कोर्ट से राहत मिली है. कोर्ट ने उन्हें तीन हफ्ते की अंतरिम जमानत दे दी है. इससे पहले सोमवार को अदालत ने स्वतंत्र की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए फैसला 15 सितंबर तक सुरक्षित रखा था. मामला CJP के प्रदर्शन के दौरान एक व्यक्ति पर कथित हमले और बाद में दर्ज हुई अन्य धाराओं से जुड़ा है. स्वतंत्र भारद्वाज को 4 सितंबर को बुलंदशहर में हिरासत में लिया गया था और बाद में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था.

