यूपी को मिली नई स्पेशल ट्रेन की सौगात... झारखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान के इन स्टेशनों पर मिलेगा ठहराव
त्योहारी सीजन में ट्रेनों में बढ़ती भीड़ के बीच रेलवे ने यात्रियों के लिए अजमेर-रांची-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. ट्रेन नंबर 09619/09620 राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और झारखंड के यात्रियों को अतिरिक्त यात्रा विकल्प देगी.
ADVERTISEMENT

त्योहारी सीजन शुरू होने के साथ ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी है. इसे देखते हुए रेलवे अलग-अलग रूट पर स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर रहा है. इसी कड़ी में अजमेर-रांची-अजमेर के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया है. ये ट्रेन यूपी से होकर गुजरेगी तो यूपी के लोगों को भी सीधा फायदा पहुंचाएगी.

