पति को बचाने दौड़ी गर्भवती पत्नी, पुलिस पर पेट में लात मारने का आरोप; फिरोजाबाद में बेटे को जन्म देने के बाद अंजलि ने तोड़ा दम
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में पुलिस की कार्रवाई के दौरान एक गर्भवती महिला की मौत का मामला सामने आया है. परिवार का आरोप है कि चोरी के एक मामले में युवक को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस ने उसकी 28 साल की गर्भवती पत्नी अंजलि के पेट में कथित तौर पर लात मार दी. इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई.
ADVERTISEMENT

Firozabad Pregnant Woman Death News (Photo: Representational)
Firozabad Pregnant Woman Death News: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में पुलिस की कार्रवाई के दौरान एक गर्भवती महिला की मौत का मामला सामने आया है. परिवार का आरोप है कि चोरी के एक मामले में युवक को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस ने उसकी 28 साल की गर्भवती पत्नी अंजलि के पेट में कथित तौर पर लात मार दी. इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई. परिवार के मुताबिक अंजलि ने अस्पताल में एक बेटे को जन्म दिया, लेकिन प्रसव के बाद उसकी हालत लगातार खराब होती गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना शिकोहाबाद क्षेत्र के लभौआ गांव की है. मामले में दो सब-इंस्पेक्टर समेत छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है.

