महज 24 घंटे में ऐसा क्या हो गया कि बिगड़ती दिखी सपा-कांग्रेस की केमेस्ट्री? देखें एनालिसिस
UP News: आज का UP शो में जानिए छात्र आंदोलन के बीच संसद में अखिलेश यादव और कांग्रेस के बीच क्यों दिखे मतभेद. प्रधानमंत्री आवास के बाहर हुए धरने को लेकर क्या विवाद हुआ, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अखिलेश ने क्या कहा?
ADVERTISEMENT

Rahul Gandhi and Akhilesh Yadav
UP News: यूपी Tak का खास शो 'आज का UP' प्रदेश से जुड़े उन मुद्दों का विश्लेषण करता है, जिनका असर उत्तर प्रदेश की राजनीति पर भी पड़ता है. इस अंक में तीन बड़े मुद्दों पर चर्चा की गई. पहला, छात्र आंदोलन के बीच संसद में अखिलेश यादव और कांग्रेस के बीच दिखे मतभेद. दूसरा, प्रधानमंत्री आवास के बाहर हुए धरने को लेकर विपक्ष के भीतर समन्वय पर उठे सवाल. तीसरा, छात्र आंदोलन का राजनीतिक श्रेय लेने की होड़ और उसमें समाजवादी पार्टी व कांग्रेस की अलग-अलग रणनीति.
